बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 3 SHO सहित 4 की मौत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर बखड्डा ढाला के समीप गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि मृतकों में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थानाध्यक्ष भी शामिल हैं जबकि एक निजी चालक है। सभी पुलिसकर्मी पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Health Department Add 9 22Scope News

पुलिसकर्मियों का वाहन बखड्डा ढाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों का वाहन बखड्डा ढाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में कुल चार पुलिसकर्मियों की जान चली गई।

Begusarai Acc 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची

मृतकों में रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल बताए जा रहे हैं। वाहन चालक (प्राइवेट) मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का निवासी था। घटना की सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। दुर्घटना के कारणों एवं घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Begusarai Acc 2 22Scope News

एनएच-31 के इस हिस्से में पूर्व में भी सड़क हादसे हो चुके हैं

आपको बता दें कि एनएच-31 के इस हिस्से में पूर्व में भी सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसके बाद सड़क किनारे भारी वाहनों के पड़ाव और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हादसे में मरने वाले पुलिसकर्मियों और ड्राइवर के नाम राजन पासवान रतवारा थानाध्यक्ष मोहनियां भभुआ निवासी, नीरज कुमार बेलारी थानाध्यक्ष बिहुरी गया निवासी, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र अरार थानाध्यक्ष मनिहारी कटिहार और ज्योतिष कुमार चालक अमरपट्टी मधेपुरा शामिल हैं। साजन कुमार पासवान कैमूर, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कैमूर कटिहार और नीरज कुमार रोहतास डेहरी के निवासी थे। वाहन चालक (प्राइवेट) ज्योतिष कुमार मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज का निवासी था।

Begusarai Acc 22Scope News

बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 SHO व वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है – मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए लिखा कि बेगूसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों एवं वाहन चालक के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति पूरे पुलिस परिवार के लिए गहरा आघात है। दिवंगत आत्माओं की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुःख की घड़ी में बिहार सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। ॐ शांति।

यह भी पढ़े : अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित 4 लोगों की मौत

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...