बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, 6 लोग घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुई है। इस भीषण सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी 20 फीट गड्ढे में पलट गया। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के शाहपुर टोल टैक्स के पास की है। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बख़्तपुर गांव के रहने वाले राम सकल महतो का पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है।

6 दोस्त स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर बेगूसराय से लखीसराय बरती जा रहे थे

इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक राहुल कुमार अपने छह दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर बेगूसराय से लखीसराय बरती जा रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी बिजली पोल से टकरा गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो गाड़ी 20 फीट गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी देखें :

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर JCB के माध्यम से स्कॉर्पियो गाड़ी को निकाला

फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने के पुलिस पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से उसे गड्ढे से स्कॉर्पियो गाड़ी को निकाला। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से 20 फीट गड्ढे से स्कॉर्पियो गाड़ी जेसीबी के माध्यम से निकाला जा रहा है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, सोना-चांदी दुकान पर चढ़कर जमकर की गोलीबारी…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...