Advertisment

BPSC पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर ही थे परीक्षार्थी, EOU ने 35 को किया गिरफ्तार

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)ने 20 अप्रैल 2026 को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और 23 अप्रैल 2026 को सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षा आयोजित की थी। इन दोनों परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए थे। एईडीओ की परीक्षा तो राज्य के अधिकांश जिलों में इसके मामले सामने आए। इस पूरे मामले पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम जांच में जुटी और अब ईओयू ने इस पर पर बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन जो अपराधियों के बैकग्राउंड सामने आए हैं वह हैरान कर देने वाले हैं।

EOU के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों ने दी यह जानकारी

आर्थिक अपराध इकाई के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बीपीएससी की एईडीओ और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा की पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस घोटाले में अपराध का नया तरीका सामने आया है। पहले की परीक्षाओं में ज्यादातर लॉजिस्टिक चेन में गड़बड़ी होती थी। प्रिंटिंग प्रेस के कर्मी या ट्रांसपोर्ट कंपनियों के स्टाफ परीक्षा माफियाओं से मिलकर पेपर लीक करते थे। सिपाही भर्ती परीक्षा में भी यही पैटर्न देखा गया था, लेकिन एईडीओ और अपशिष्ट प्रबंधन परीक्षा में नई अपराध शैली से धांधली को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार बायोमेट्रिक कंपनी की संलिप्तता सामने आई है।

BPSC Exam 1 22Scope News

बायोमेट्रिक कंपनी की संलिप्तता आई सामने

बीपीएससी ने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए जयपुर की मेसर्स साई एजुकेट प्राइवेट लिमिटेड से इकरारनामा किया था। जांच में कंपनी के जिला कॉर्डिनेटर और सुपरवाइजर की संलिप्तता भी मिली है। दोनों परीक्षाओं में यही एक बायोमेट्रिक कंपनी थी। इस धांधली को लेकर कुल आठ केस दर्ज हुए हैं। पहला केस मुंगेर में दर्ज हुआ था। इसके बाद बेगूसराय, नालंदा, नवादा और पटना के श्रीकृष्णपुरी थाने में भी केस दर्ज किए गए। इनमें से पांच केस का अन्वेषण ईओयू कर रही है। एईडीओ परीक्षा से जुड़े केस मुंगेर, बेगूसराय, नालंदा और नवादा जिले से संबंधित हैं।

BPSC Exam 2 22Scope News

न्यायिक हिरासत में 35 आरोपी – DIG मानवजीत सिंह ढिल्लों

डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अबतक कुल 35 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। श्रीकृष्णपुरी थाना में दर्ज मामले की जांच भी ईओयू कर रही है। डीआईजी ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में बीपीएससी के साथ हुए अनुबंध एवं इकरारनामे की शर्तों में कई उल्लंघन पाए गए हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि कंपनी के कर्मियों को इस परीक्षा में यह घोषित करना था कि स्वयं या उनके निकटतम संबंधी इस परीक्षा में अभ्यर्थी नहीं होंगे। लेकिन अनुसंधान में यह पाया गया कि लगभग जितने भी बायोमेट्रिक कोऑर्डिनेटर या ऑपरेटर पकड़े गए हैं उनमें अधिकांश कर्मी स्वयं एईडीओ परीक्षा के परीक्षार्थी थे।

BPSC 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भविष्य में पेपर लीक नहीं हो BPSC ने अपनाया नया तरीका, जानें…

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...