Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 लाख की शराब के साथ ट्रक जब्त

मुजफ्फरपुर : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई- जिले के सरैया थाना क्षेत्र स्थित

डोकरा के समीप पुलिस ने एक ट्रक शराब बरामद की है.

साथ ही मौके से ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है.

उक्त कार्रवाई सरैया पुलिस ने की है.

हिरासत में लिए गए चालक से थाने पर पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि सरैया थानेदार सुनील कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि

इलाके से एक ट्रक शराब की खेप गुजरने वाली है.

सूचना के आधार पर टीम गठित की गई. इसके बाद हाइवे की घेराबंदी की गई. जैसे ही पुलिस डोकरा के समीप पहुंची तो देखा की एक ट्रक आ रहा है.

विदेशी शराब की खेप जब्त

इस पर पुलिस ने ट्रक चालक को रूकने का इशारा किया. ट्रक के रूकने के बाद जांच की गई. इस दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया. वहीं मौके से पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया.

बताया जा रहा है कि पुलिस जब्त शराब का मिलान कर रही है. वहीं मामले को लेकर सरैया थानेदार सुनील कुमार ने यह बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. सूचना मिली थी कि इलाके से शराब की खेप गुजरने वाली है. सूचना के आधार पर ट्रक को पकड़ा गया है. चालक को भी हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read :

जमशेदपुर : दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था युवक

Also Read : नारकोटिक्स अधिकारी बन करता था लूटपाट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Muzaffarpur News :शराब की बड़ी खेप बरामद

रिपोर्ट : विशाल कुमार

Commercial Advertisment

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti: बिहार के महान व्यक्तित्व डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा...

Dr Sachchidananda Sinha Jayanti, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को बिहार के गौरव और महान व्यक्तित्व स्वर्गीय डॉ....

Bihar Social Security Pension 2026: बिहार के पेंशनधारियों के लिए बड़ी...

Bihar Social Security Pension 2026, पटना: बिहार में छठ महापर्व से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के करोड़ों पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: कौन हैं बिहार के वो 15...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लापरवाही बरतने वाले , अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पटना...