नारकोटिक्स अधिकारी बन करता था लूटपाट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

सिमडेगा : नारकोटिक्स अधिकारी बन करता था लूटपाट, ऐसे हुआ भंडाफोड़- सिमडेगा पुलिस ने

लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

इस घटना के उद्भेदन में रांची पुलिस का भी भरपूर सहयोग मिला है.

ठेठईटांगर थानान्तर्गत टुकुपानी के पास एक टाटा इण्डिगो मांजा गाड़ी ( रजि 0 न0- BRO1BS – 6052 ) से बेंगलुरु से ओडिशा होते हुए टाटानगर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को हुंडई कार में सवार पांच अपराधियों ने रोक लिया. उसके बाद अपने आप को नारकोटिक विभाग के अधिकारी बताकर उनके मांजा गाड़ी एवं गाड़ी में रखा लेपटॉप तथा अन्य सामान सुनसान स्थान पर छोड़कर उनके वाहन और समान को लेकर भाग गया. लूटपाट के बाद मांजा वाहन चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

अन्य अपराधियों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में से एक अपराधी अभिषेक कुमार उर्फ छोटु को लूटी हुई सामानों के साथ गिरफ्तार किया. वहीं घटना के अन्य चार अभियुक्तों मृत्युजय सिंह उर्फ पप्पु, ब्यास सिंह, सुधीर सिंह एवं बन्दु कुमार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी सिमडेगा ने बताया कि इस घटना के उद्भेदन में रांची पुलिस का भरपूर सहयोग मिला.

रिपोर्ट: विकास

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...