तख्त हरमंदिर साहिब गुरद्वारा में हटाए गए लाउडस्पीकर, पूछने पर जत्थेदार ने कही दिल जीतने वाली बात

पटना : तख्त हरमंदिर साहिब गुरद्वारा में हटाए गए लाउडस्पीकर- उत्तर प्रदेश

सहित अन्य राज्यों में जिस तरीके से धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर और साउंड बॉक्स हटाए जा रहे हैं.

उसी तरह बिहार के पटना साहेब तख्त हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में लाउडस्पीकर हटाया गया.

loudspiker 22Scope News

जत्थेदार रंजीत सिंह गोरे ए मसकीन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि ईश्वर और भगवान बहरा नहीं है,

जिसको चिल्लाकर कहने की जरूरत होगी.

किसी भी व्यक्ति को ध्वनि प्रदूषण से परेशानी ना हो इसके लिए पटना साहिब गुरुद्वारा में

सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के मुताबिक ही लाउडस्पीकर और साउंड बॉक्स को

पटना साहिब गुरुद्वारा कैम्पस में ही बजाया जा रहा है. आगे भी कोशिश की जाएगी, किसी भी तरीके से ध्वनि प्रदूषण से लोगों को परेशानी न हो.

Takht Harmandir Sahib Gurdwara3 22Scope News

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि सभी धार्मिक स्थल पर या बड़ी इमारत पर साउंड बॉक्स की आवाज का पालन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पालन हो. जिसकी जांच अधिकारियों द्वारा बराबर की जानी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का दिया है निर्देश

बताते चलें कि ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश में कई जगह पर लागू भी किए गए हैं. बिहार में इसको लेकर सियासत भी गर्म हुई है. कुछ धर्म के लोग इसका विरोध भी किए हैं. लेकिन पटना साहिब गुरुद्वारा में इसकी पहल की गई. गुरुद्वारा में पहले से गुम्बज के ऊपर बड़े लाउडस्पीकर थे, जिससे चौक थाना के अलावे चंडोरिया, चौक और आसपास के कई इलाकों तक गुरुवाणी की आवाज आती थी.लेकिन अब सिर्फ गुरुद्वारा कैंपस में ही आवाज सुने जा रहे हैं.

रिपोर्ट: शक्ति

पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर के प्रधान जत्थेदार का निधन

Ranchi Railway News: दिवाली और छठ पर नियमित ट्रेनों में लंबी...

 दिवाली और छठ पर रांची से दिल्ली, पटना, गोरखपुर और बेंगलुरु जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई स्पेशल ट्रेनों में अब...

Mumbai ATS Action: किशनगंज के युवक को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध...

 बिहार के किशनगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और सोशल...

JEE Main 2027: पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू, 500 रुपये...

 JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 22 नवंबर तक फॉर्म भरें। लेट फीस 500 रुपये के साथ...