पटना पहुंचे हरदीप सिंह पुरी, हरमंदिर साहिब के दरबार में टेका मत्था

475
Advertisment

पटना : केंद्रीय मत्री हरदीप सिंह पुरी आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। वहीं पटना सिटी स्थित हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका। हरदीप सिंह के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना की धरती पर आकर मत्था टेकने का मुझे सौभाग्य मिला है। केंद्रीय मत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों की शहादत पर हम मत्था टेकने हरमंदिर साहिब के दरबार पहुंचे हैं। ये सौभाग्य है कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ समूचा देश बाल दिवस मना रहा है।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को पटना साहिब के श्री हरमंदिर जी गुरुद्वारा पहुंचे। तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने किया। वीर बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को गुरुद्वारा पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने यहां की व्यवस्था को देखकर काफी प्रसन्नता जाहिर की। केंद्रीय मंत्री तख्त श्री हरमंदिर पहुंचने के बाद प्रबंधन कमेटी के लोगों के साथ गुरु के दरबार साहब पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु के दरबार साहब में माथा टेका। इस बीच प्रबंधन कमेटी के द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं सिरोपा देकर किया गया।

26 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष यहां तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर पूरे गुरुद्वारा को साफ सफाई के बाद भव्य रूप से सजाई जाती है। मंगलवार 26 दिसंबर को पटना के तथ्य श्री हरमंदिर गुरु द्वारा साहिब में गुरुद्वारा कमेटी के तरफ से वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर सिख समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी पटना के गुरुद्वारा साहब पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना साहब का श्री हरमंदिर गुरुद्वारा का इतिहास सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यहां प्रबंधन कमेटी के लोग धन्य हैं, जिन्होंने इतने अच्छे तरीके से यहां की व्यवस्था और लंगर के लिए अपनी पूरी जिम्मेवारियां सहजतापूर्वक निभाने का काम किया है।

कुमार गौतम और उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement