कोडरमा: आग लगने से 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, सदमें में पूरा परिवार

कोडरमा : आग लगने से 10 लाख की संपत्ति जलकर राख, सदमें में पूरा परिवार- कोडरमा थाना

क्षेत्र के लरियाडीह के नईटांड गांव में एक घर में आग लगने से

तकरीबन 10 लाख रुपए की संपत्ति, नकदी और जेवरात जलकर राख हो गए.

नईटांड के सुभाष राणा के घर में आज सुबह अचानक बैटरी और इनवर्टर में आग लग गया

और वह आगे देखते ही देखते पूरे घर में फैल गया.

सुबह के वक्त घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त हैं

ऐसे में इनवर्टर और बैटरी में लगी आग पर लोगों का ध्यान नहीं गया

लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था और देखते ही देखते घर में रखे टीवी, पंखा, फ्रीज, अलमारी, सोफा और इसके साथ साथ घर में रखे नकदी भी जल गए हैं.

fire koderma1 22Scope News

दरअसल सुभाष राणा की पत्नी महिला मंडल की कोषाध्यक्ष भी हैं. ऐसे में अलग-अलग बक्सों में महिला मंडल के सदस्यों के द्वारा जमा की गई राशि रखी गई थी, जो इस अगलगी की घटना में जलकर राख हो गया है. इसके अलावा अगले महीने घर में एक शादी समारोह भी आयोजित होने वाला था. उसके लिए भी परिवार ने नकदी और जेवरात जमा कर रखे थे, वह भी जलकर राख हो गए है. इनवर्टर और बैटरी में लगी आग से पूरा घर धू-धू कर जलने लगा.

लोगों ने की मुआवजे की मांग

हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और दूसरे घर को आग की चपेट में जाने से बचाया जा सका. सुभाष राणा ने बताया कि अगलगी की घटना में 10 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हो गया है, और उनके घर में रखे हर सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं. इधर इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. घर में एक भी सामान नहीं बचा है. स्थानीय लोगों ने भी इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...