निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने गठित की 3 सदस्यीय जांच समिति

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने मौके का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समस्तीपुर जिले के निवासी जगन्नाथ कुमार निर्माणाधीन भवन की बाहरी दीवार पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के निवासी जगन्नाथ कुमार निर्माणाधीन भवन की बाहरी दीवार पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे। रविवार की रात वह भवन की ऊपरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Jehanabad DM 1 22Scope News

15 जून को भी इसी निर्माणाधीन भवन में कार्यरत 2 मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे

गौरतलब है कि इससे पहले 15 जून को भी इसी निर्माणाधीन भवन में कार्यरत दो मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों से ऊंचाई पर बांस-बल्ले के सहारे कार्य कराया जा रहा है, जबकि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। अधिकांश मजदूर दूसरे जिलों से आकर यहां कार्य कर रहे हैं।

Jehanabad DM 2 22Scope News

DM छिरिंग वाई भूटिया ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया

घटना के बाद सोमवार को जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के अभियंता तथा श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना कार्य अवधि समाप्त होने के बाद हुई है। मजदूर भवन की ऊपरी मंजिल पर सोने गया था, जहां से गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Jehanabad DM 3 22Scope News

जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन व भवन निर्माण विभाग के अभियंता की 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है – DM

डीएम छिरिंग वाई भूटिया ने बताया कि जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं भवन निर्माण विभाग के अभियंता की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को तीन जुलाई तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक मजदूर के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

Jehanabad DM 4 22Scope News

यह भी पढ़े : हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट

Jharkhand Teachers Appointment Letter: रांची में 1,042 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति...

Jharkhand Teachers Appointment Letter: झारखंड सरकार ने राज्य के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में एक...

Hemant Soren Johna Falls Visit: रांची से खुद ड्राइव कर जोन्हा फॉल...

Hemant Soren Johna Falls Visit: रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक अलग अंदाज़ में नज़र आए। वे खुद गाड़ी चलाकर रांची से...

Dhanbad Municipal Corporation action: बिना नक्शे बना “गोल्डेन वेडिंग पैलेस” क्यों...

Dhanbad Municipal Corporation Action: धनबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ़ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, नगर निगम ने भूली बाईपास रोड पर आरा मोड़...