नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग हुई है। सीसीटीवी में वीडियो कैद हुआ। कभी इसी नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा चुके युवक ने मामूली विवाद के कारण गोली चलाई। पुलिस ने युवक बॉबी यादव को गिरफ्तार किया।

हाल के दिनों में ही नया टोला के रहने वाले बॉबी यादव यहां से इलाज करवाया था

नगर थाना क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े इस मामले के बारे में नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने बताया कि हाल के दिनों में ही नया टोला के रहने वाले बॉबी यादव यहां से इलाज करवाया था। चार महीना तक इलाज करवा चुके बॉबी यादव की शादी लगभग 15 दिन पहले था। इसी कारण से वह नशा मुक्ति केंद्र से बाहर गया हुआ था। लेकिन शादी के दिन ही वह फिर से नशा करने लगा है। इसी को लेकर उसके पिता नशा मुक्ति केंद्र में आकर संचालक से उन्हें सिर्फ दावा उपलब्ध करवाने की बात कहने लगा। जिस पर संचालक द्वारा मना करते हुए बताया गया कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करने के बाद ही दवा उपलब्ध करवाना संभव है।

Katihar Firing 1 1 22Scope News

नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहे एक युवक से बहस हो गया बॉबी का आरोप था कि वह युवक उसके पिता को भड़का रहा है

इस दौरान पिता के साथ आए बॉबी को इस नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवा रहे एक युवक से बहस हो गया बॉबी का आरोप था कि वह युवक उसके पिता को भड़का रहा है। बस इसी आरोप को लेकर कुछ देर बाद वह भी फिर से इस नशा मुक्ति केंद्र पहुंचकर उस युवक से बहस करने लगा। इस दौरान वह जमीन पर फायरिंग कर दहशत बनाने की भी कोशिश किया। इसी आरोप के शिकायत पर फिलहाल बॉबी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Katihar Firing 2 1 22Scope News

बिहार में शराबबंदी के बाद अचानक तेजी से निजी स्तर पर खोले गए इन नशा मुक्ति केंद्रों का सुरक्षा व अन्य मानक बिंदु कैसे तय होता है

बिहार में शराबबंदी के बाद अचानक तेजी से निजी स्तर पर खोले गए इन नशा मुक्ति केंद्रों का सुरक्षा और अन्य मानक बिंदु कैसे तय होता है। जिसमें कोई भी शख्स बंदूक के साथ नशा मुक्ति केंद्र के अंदर तक पहुंच जाता है। इस तरह का फायरिंग करने लगता है। हालांकि राहत की बात यह है इस मामले मे किसी के साथ कोई अनहोनी नहीं हुआ है। पुलिस तत्परता के साथ फायरिंग करने वाले आरोपी बॉबी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

Katihar Firing 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : EOU की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार

रतन कुमार की रिपोर्ट

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...