कटिहार नशा मुक्ति केन्द्र में दो वर्षो से बंद है दवाइयों की आपूर्ति, ऐसे में कैसे बनेगा नशा मुक्त बिहार!

कटिहार नशा मुक्ति केन्द्र में दो वर्षो से बंद है दवाइयों की आपूर्ति

Katihar-बिहार के तकरीबन हर जिले में जहरीली शराब के मौत की खबरें आते रहती है,

होली के दिन भी कई जिलों से जहरीली शराब से मौत की खबरें आई है.

बिहार में नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेते वक्त नशे के व्यसन में फंस चुके लोगों के लिए नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना की गयी थी. तब जोर-शाेर से इसका ढोल पीटा गया था, चारो तरफ इसकी चर्चा की हो रही थी.

शराब के व्यसन में बूरी तरह फंस चुके लोगों को इस केन्द्र में रख कर इस व्यसन से मुक्ति दिलवाने का सपना संजोया गया था.

परिजनों का आरोप- काफी महंगी है इसकी दवाइयां 

ऐसा ही एक नशा मुक्ति केन्द्र है कटिहार का सदर अस्पताल केन्द्र में.

फिलहाल इस केन्द्र में कुल पांच लोग भर्ती है.

बताया जाता है कि इस नशा मुक्ति केन्द्र में सालों भर शराब के व्यसनियों के आने का सिलसिला जारी रहता है.

लेकिन सच्चाई  यह है कि दो साल से इस नशा मुक्ति केन्द्र में सरकार की ओर से दवाइयों की आपूर्ति बंद है.

परिजन अपने पैसे ही दवा की खरीद कर रहे हैं,

परिजनों का कहना है कि दवाइयां काफी महंगी है, इसके कारण परेशानी होती है.

असहाय और अनाथ लोगों के सामने विकट समस्या 

लेकिन उससे भी मुश्किल उन लोगों के लिए है, जिनका कोई नहीं है,  जो असहारा और अनाथ है.

जिन्हे किसी सामाजिक संस्थाओं या स्वैच्छिक रुप से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों के द्वारा भर्ती करवाया गया है,

उनके लिए दवाइयों की खरीद कौन करेगा. यह एक यश प्रश्न है.

रिपोर्ट- श्याम 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...