महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : EOU की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी पटना से गिरफ्तार

पटना : महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी विजेंद्र गुप्ता की पत्नी को पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद ईओयू की टीम उन्हें आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लेकर रवाना हो गई।

समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले की जांच के दौरान समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने पटना के दानापुर इलाके में छापेमारी कर बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि पटना पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Patna STF 1 22Scope News

कई राज्यों में चल रही है छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक पुलिस कथित आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की तलाश में कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

Patna STF 2 1 22Scope News

3 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता का नाम महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में सामने आया है। आरोप है कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र बेचने की साजिश रची जा रही थी।

Patna STF 3 22Scope News

1.5 करोड़ रुपए में पेपर बेचने की थी तैयारी

महाराष्ट्र पुलिस इस मामले में राजीव शॉ, आकाश कुमार और धीरज सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी दिल्ली से प्रश्न पत्र लेकर महाराष्ट्र पहुंचे थे और उसे करीब 1.5 करोड़ रुपए में बेचने की तैयारी कर रहे थे।

Patna STF 5 22Scope News

Patna STF 4 22Scope News

यह भी पढ़े : चर्चित कोचिंग विवाद व फायरिंग मामला : खान की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, 3 जुलाई को अगली तारीख

उमेश चौबे की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...