LPG Cylinder : मई के पहले दिन ही लगा महंगाई का करंट, कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, अब इतनी होगी नई कीमत

LPG Cylinder : मई के पहले दिन ही लगा महंगाई का करंट- नया महीना शुरू

होने के साथ ही आम लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है.

तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी (LPG Price Hike) की है.

ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price Hike) पर बढ़ाए गए हैं.

दाम में बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली (Blue Colour Commercial LPG Cylinder Price In Delhi) में अब 2355.50 रुपये हो गया है.

102.50 रुपये बढ़ गई कीमत

19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2355.50 रुपए में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी. वहीं 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है. एक महीने पहले एक अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपये बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.

बिगड़ेगा हलवाइयों का बजट

कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल हलवाई और रेस्टोरेंट इत्यादि ज्यादा करते हैं. ऐसे में 102.50 रुपये की इस बढ़ोत्तरी से उनका मासिक बजट बिगड़ने वाला है. वहीं आगामी महीनों में शादियों के दौरान भी इनका बहुत इस्तेमाल होता है, तो कैटरिंग सर्विस वाले भी अपने दामों में इसकी वजह से बढ़ोत्तरी कर सकते हैं.

चार महानगरों में ये है कीमत

दिल्ली में कमर्शीयल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद 2355.50 हो गई है.
कोलकाता में इसकी कीमत 2455 हो गई है.
मुंबई में 2307 रुपये का अब सिलेंडर मिलेगा.
चेन्नई में इसकी कीमत 2508 रुपये हो गई है.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...