Ranchi ACB Action: बुढ़मू के सीओ और हलका कर्मचारी हिरासत में, जमीन मामले में रिश्वत मांगने का आरोप

122
Ranchi ACB Action: बुढ़मू के सीओ और हलका कर्मचारी हिरासत में, जमीन मामले में रिश्वत मांगने का आरोप
Ranchi ACB Action: बुढ़मू के सीओ और हलका कर्मचारी हिरासत में, जमीन मामले में रिश्वत मांगने का आरोप
Advertisment

रांची में एसीबी ने जमीन मामले में बुढ़मू के सीओ सच्चिदानंद वर्मा और हलका कर्मचारी राजेश सोनी को हिरासत में लिया। रिश्वत मांगने के आरोप में पूछताछ जारी है।


Ranchi ACB Action रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जमीन से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सच्चिदानंद कुमार वर्मा और हलका कर्मचारी राजेश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, एसीबी ने दोनों को हिरासत में लिए जाने या पूछताछ किए जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

Advertisment

Ranchi ACB Action:हलका कर्मचारी से पूछताछ के बाद सीओ तक पहुंची जांच

सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर शाम एसीबी की टीम ने हलका कर्मचारी राजेश सोनी को रातू रोड इलाके से हिरासत में लिया। इसके बाद देर रात तक एसीबी कार्यालय में उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गुरुवार तड़के एसीबी की टीम ने मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचकर सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा को भी हिरासत में ले लिया। उनसे देर शाम तक पूछताछ जारी रही।


Key Highlights:

  • एसीबी ने बुढ़मू के सीओ और हलका कर्मचारी को हिरासत में लिया।

  • जमीन मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

  • हलका कर्मचारी से पूछताछ के बाद सीओ से भी पूछताछ शुरू।

  • मोरहाबादी स्थित आवास से सीओ को हिरासत में लिया गया।

  • एसीबी ने अब तक कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Ranchi ACB Action:जमीन मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत

बताया जा रहा है कि बुढ़मू अंचल के ओझा साड़म गांव की एक जमीन से जुड़े मामले में हलका कर्मचारी राजेश सोनी ने जमीन मालिक से रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत जमीन मालिक ने एसीबी से की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। आरोप है कि कार्यालय बंद होने के बाद राजेश सोनी ने जमीन मालिक को रातू रोड बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठी एसीबी की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

Ranchi ACB Action:अंचल कार्यालय में नहीं पहुंचे दोनों अधिकारी

सच्चिदानंद कुमार वर्मा पिछले करीब ढाई वर्षों से बुढ़मू अंचल कार्यालय में पदस्थापित हैं। गुरुवार को अंचल कार्यालय में अन्य कर्मचारी तो पहुंचे, लेकिन सीओ और हलका कर्मचारी दोनों अनुपस्थित रहे। कार्यालय के कर्मचारियों ने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


Advertisement