रातू सीओ सहित दो लोगों को रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार, 2 लाख बरामद

466
Advertisment

रांचीः राजधानी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसीबी ने रातू अंचल अधिकारी (सीओ) 25 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीओ के साथ ही रातू अंचल के कर्मचारी और जमीन दलाल को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनका नाम सुनील कुमार और जफर अंसारी बताया जा रहा है।

Advertisment

जमीन के एवज में मांगे थे रुपए

मालूम हो कि सीओ प्रदीप कुमार ने जमीन के एक मामले का निपटारा करने के लिए 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी खबर मिलते ही एसीबी ने रातू सीओ प्रदीप कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जिसके बाद उसकी निशानदेही पर सीओ के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद घर से 2 लाख रुपए बरामद किये गए। इस मामले में अब एसीबी सीओ तथा अन्य दो लोगों से कड़ी पूछताछ करने वाली है। जिससे कि कई बड़े राज खुलने की आशंका भी जताई जा रही है।

 

Advertisement