Ranchi Crime: अशोकनगर में एक ही रात दो बड़ी वारदातें, बिल्डर के घर चोरी और फायरिंग से मचा हड़कंप

रांची के अशोकनगर में एक ही रात दो बड़ी वारदातें हुईं। एक बिल्डर के घर चोरी की कोशिश में फायरिंग से बॉडीगार्ड घायल हुआ, जबकि दूसरे घर में करोड़ों की चोरी की आशंका है।


Ranchi Crime रांची: राजधानी रांची की पॉश कॉलोनी अशोकनगर में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक ही रात दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। खास बात यह है कि दोनों घटनास्थल अरगोड़ा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। एक घटना में चोरी की कोशिश के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें एक सरकारी बॉडीगार्ड घायल हो गया, जबकि दूसरी घटना में एक बिल्डर के घर से करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

Ranchi Crime: चोरी की कोशिश में फायरिंग, बॉडीगार्ड घायल

पहली घटना रोड नंबर-5बी स्थित एनके कंस्ट्रक्शन के बिल्डर निशित केसरी के घर में रात करीब 12:30 बजे से 2:25 बजे के बीच हुई। बताया गया कि चोरी की कोशिश के दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें निशित केसरी के सरकारी बॉडीगार्ड मुखदेव पासवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


Key Highlights:

  • अशोकनगर में एक ही रात दो बिल्डरों के घर अपराधियों ने किया हमला।

  • चोरी की कोशिश के दौरान फायरिंग में सरकारी बॉडीगार्ड घायल।

  • दूसरे बिल्डर के घर करोड़ों रुपये की चोरी की आशंका।

  • दोनों घटनास्थल अरगोड़ा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर।

  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी।


Ranchi Crime: दूसरे बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी की आशंका

पहली घटना के कुछ ही देर बाद रात करीब 2:30 बजे रोड नंबर-4बी स्थित त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में चोरी की वारदात हुई। घटना के समय अखिलेश पांडेय रांची से बाहर थे। उनके भाई गजेंद्र पांडेय ने बताया कि चोरी का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी हुई है, जिसमें लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं।

Ranchi Crime: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गुरुवार शाम परिजनों ने चोरी से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।


Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...