पुल, ROB व बाईपास परियोजनाओं की हुई समीक्षा, गुणवत्ता पर सख्त हुए मंत्री

पटना : सड़क निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPANL) की ओर से चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में मौजूद अधिकारियों को मंत्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि सभी परियोजनाओं का काम निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाय। निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर किया जाने वाला समझौता बरदाश्त से बाहर होगा।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, निगम के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक आदि अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति रही

बीआरपीएएनएल मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, निगम के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक आदि अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति रही। अधिकारियों ने राज्य में उच्च स्तरीय पुलों, रेलवे ओवरब्रिज (ROB), बाईपास आदि के निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप से ग्रीनफील्ड हाईवे, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा और दूसरे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति, निर्माण और उसकी गुणवत्ता, जमीन अधिग्रहण, वन विभाग की एनओसी, यूटिलिटी शिफ्टिंग, रेलवे से तालमेल, डिजाइन की मंजूरी आदि विषयों से मंत्री को अवगत कराया।

कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई

वहीं कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें सासाराम बाईपास (रोहतास), पूर्णिया में महानंदा नदी पर 1180 मीटर लंबा हाई-लेवल ब्रिज, सहरसा में कोसी नदी पर हाई-लेवल ब्रिज और अप्रोच रोड, सहरसा (बंगाली बाजार) आरओबी, राजगीर बुद्धिस्ट सर्किट (सलेमपुर-राजगीर) के लिए ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क का निर्माण, हिलसा ईस्ट बाईपास, सोन नदी पर पांडुका पुल (बिहार-झारखंड कनेक्टिविटी), जनेश्वर मिश्र सेतु (बक्सर) एप्रोच रोड, मधुबनी आरओबी और रिंग रोड, छपरा डबल डेकर फ्लाईओवर, पटना, करबिगहिया फ्लाईओवर, अगुवानी घाट-सुल्तानगंज गंगा पुल, अगुवानी घाट विस्तार, मुंगेर बाईपास आदि परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री कुमार ने संवेदनशील और अहम परियोजनाओं की अधिकारियों को व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : मोतीपुर में फिर घूमेगा विकास का पहिया : सरकार ने वापस ली 266 एकड़ जमीन, नई चीनी मिल व रिसर्च सेंटर से खुलेंगे रोजगार के द्वार

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...