Pappu Yadav’s taunt on loudspeaker controversy, Tejashwi is speaking the language of BJP
Patna-loudspeaker controversy-बढ़ती महंगाई, कोयले की कमी और
बिजली कटौती पर केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि
केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण देश को बिजली की संकट का सामना करना पड़ रहा है.
हालत यह है कि कोयले की कमी के कारम देश में 6 सौ से अधिक ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा है.
पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा यानी आरएसएस की सरकार.
यह सरकार सिर्फ जात-पात की राजनीति करती है.
इनका देश के विकास और जनता से कोई मतलब नहीं है.
ये सिर्फ अदानी और अंबानी का जेब भरने के लिए है.
इस लूट में भाजपा को जदयू का साथ मिल रहा है.
तेजस्वी यादव को अपने निशाने पर लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनकी उम्र छोटी और पद बड़ा है.
उन्हे इस बात की जानकारी ही नहीं है कि किस मुद्दे पर सरकार को घेरना है
और किन नीतियों की आलोचना करनी है.
इसे इस प्रकार से समझा जा सकता है कि अब लाउड स्पीकर विवाद पर तेजस्वी यादव भी भाजपा की भाषा बोल रहे हैं.
किसी भी धर्म का अपमान करने वालों की सदस्यता खत्म हो
पप्पू यादव ने ऐसे नेताओं की सदस्यता रद्द करने की मांग की जिनके द्वारा किसी भी मजहब, जाति, धर्म को गाली दी जाती है. पप्पू यादव ने धर्म और जात-पात की राजनीति करने वाले नेताओं को “लालबबुआ” की उपाधि दी.
लोकनायक के गांव चली नफरत के सौदागरों की टोली
Highlights


