Advertisment

लाउडस्पीकर विवाद पर पप्पू यादव का तंज, भाजपा की भाषा बोल रहे हैं तेजस्वी

Pappu Yadav’s taunt on loudspeaker controversy, Tejashwi is speaking the language of BJP

Patna-loudspeaker controversy-बढ़ती महंगाई, कोयले की कमी और

बिजली कटौती पर केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि

केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण देश को बिजली की संकट का सामना करना पड़ रहा है.

हालत यह है कि कोयले की कमी के कारम देश में 6 सौ से अधिक ट्रेनों का  परिचालन रोकना पड़ा है.

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा यानी आरएसएस की सरकार.

यह सरकार सिर्फ  जात-पात की राजनीति करती है.

इनका देश के विकास और जनता से कोई मतलब नहीं है.

ये सिर्फ अदानी और अंबानी का जेब भरने के लिए है.

इस लूट में भाजपा को जदयू का साथ मिल रहा है.

तेजस्वी यादव को अपने निशाने पर लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनकी उम्र छोटी और पद बड़ा है.

उन्हे इस बात की जानकारी ही नहीं है कि किस मुद्दे पर सरकार को घेरना है

और किन नीतियों की आलोचना करनी है.

इसे इस प्रकार से समझा जा सकता है कि अब लाउड स्पीकर विवाद पर तेजस्वी यादव भी भाजपा की भाषा बोल रहे हैं.

किसी भी धर्म का अपमान करने वालों की सदस्यता खत्म हो

पप्पू यादव ने ऐसे नेताओं की सदस्यता रद्द करने की मांग की जिनके द्वारा किसी भी मजहब, जाति, धर्म को गाली दी जाती है. पप्पू यादव ने धर्म और जात-पात की राजनीति करने वाले नेताओं को “लालबबुआ” की उपाधि दी.

लोकनायक के गांव चली नफरत के सौदागरों की टोली

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...