मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक बिहार पुलिस के कांस्टेबल की वर्दी पहनकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान युवक पुलिसकर्मी होने का कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका

पूछताछ के दौरान युवक पुलिसकर्मी होने का कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में वह फर्जी पुलिसकर्मी निकला। पुलिस के अनुसार, आसपास मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी थीं, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

Motihari Farji Police 2 22Scope News

हिरासत में लिया गया युवक राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला पवन कुमार बताया जा रहा है

हिरासत में लिया गया युवक राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला पवन कुमार बताया जा रहा है। फिलहाल नगर थाना में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह पुलिस की वर्दी पहनकर स्टेशन पर किस उद्देश्य से घूम रहा था और कहीं उसके तार किसी आपराधिक गतिविधि से तो नहीं जुड़े हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में और खुलासा होने की संभावना है।

Motihari Farji Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद, हिरासत में 4 संदिग्ध

सोहराब आलम की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...