तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती नहीं’, सबके हैं भगवान राम

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर किसी की बपौती नहीं है। भगवान राम पूरे देश के हैं, किसी एक पार्टी के नहीं। तारिक अनवर ने कहा कि आस्था को राजनीति का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए और राम मंदिर देश के करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र है।

विपक्ष अगर सवाल उठाता है तो उसमें कोई गलत बात नहीं है – कांग्रेस MP तारिक अनवर

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि विपक्ष अगर सवाल उठाता है तो उसमें कोई गलत बात नहीं है। लोकतंत्र में हर मुद्दे पर सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का सम्मान होना चाहिए लेकिन इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

MP Tariq Anwar 1 22Scope News

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी सांसद तारिक अनवर ने महागठबंधन का खुलकर किया समर्थन

वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी सांसद तारिक अनवर ने महागठबंधन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की उम्मीदवार राजद नेता रेखा गुप्ता हैं और कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जनता इस बार बदलाव के पक्ष में फैसला करेगी।

MP Tariq Anwar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का सपना

रतन कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...