Advertisment

100 करोड़ वैक्सीनेशन पर बोले तारिक अनवर- यह आंकड़ा पहले ही हो जाता

कटिहार : कोरोना महामारी से जंग में देश एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश ने गुरुवार को रिकॉर्ड 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार कर लिया है. रिकॉर्ड 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को कोई क्रेडिट नहीं दिया है. कांग्रेस ने कहना है कि मोदी सरकार अगर विदेशों में वैक्सीन नहीं भेजती तो यह आंकड़ा पहले ही हो जाता.

कटिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कई विषयों पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा. पूर्व सांसद तारिक अनवर ने देश में सौ करोड़ के वैक्सीनेशन के सवाल पर कहा कि इसमें केंद्र सरकार का कोई क्रेडिट नहीं है.

उन्होंने इसके लिए मोदी सरकार के मैनेजमेंट को देश भर से बधाई मिलने के सवाल पर कहा कि, वह किसी भी हालत पर इसके लिए केंद्र सरकार को क्रेडिट देने के लिए तैयार नहीं हैं. कांग्रेस पार्टी मानती है कि अगर सरकार का सही मैनेजमेंट होता तो सौ करोड़ का आंकड़ा और पहले ही पूरा हो जाता. विदेशों में वैक्सीन भेजकर सरकार इस आंकड़ा को पूरा करने में देर कर दिया है. जिस कारण कई लोगों की कोरोना से मौत हो गई. इसके अलावा कई विषय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने खुलकर विचार रखा.

रिपोर्ट : श्याम

कोडरमा में 6 केंद्रों पर शुरू हुआ टीकाकरण, वैक्सीनेशन को लेकर किशोरों में उत्साह

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...