सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जिसका पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ संपर्क करने के पुख्ता सबूत मिले है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से उक्त दोनों गिरफ्तार शक्श पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था। गिरफ्तार शख्स का नाम मोहम्मद अखलाक और मोहम्मद अरमान है जो सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना के टकौर के रहने वाला है।
लोगों के मोबाइल से पाकिस्तान का एक आतंकी राणा हसनैन का नंबर बरामद हुआ है
बताया जा रहा है इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से इन लोगों को मॉब लिचिंग और समाज में अशांति फैलाने और देशद्रोही कार्रवाई करने के लिए लगातार बताया जा रहा था। इन लोगों के मोबाइल से पाकिस्तान का एक आतंकी राणा हसनैन का नंबर बरामद हुआ है जो इनको लगातार प्रशिक्षण देने का काम कर रहा था।

कटिहार में देश विरोधी कार्रवाई को अंजाम देने को लेकर एक मामला 229/2026 दर्ज किया गया था
दूसरी बात जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कटिहार में देश विरोधी कार्रवाई को अंजाम देने को लेकर एक मामला 229/2026 दर्ज किया गया था। लगातार आरोपियों के साथ इनका लगातार संपर्क था। वहीं पुलिस ने इस मामले में गाढ़ा के टकौर निवासी अब्दुल अहद की तलाश पुलिस लगातार कर रही है। सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े : बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़ में घायल
अमित कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















