बंटी यादव हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़ में घायल

पटना : राजधानी पटना के करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का पुलिस के साथ मुठभेड़ में हाफ एनकाउंटर हुआ है। मुठभेड़ के दौरान रवीश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा भी मौजूद थे।

कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रवीश उर्फ बीसी गंगा के उस पार से पटना आया है

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रवीश उर्फ बीसी गंगा के उस पार से पटना आया है। वह किसी से पैसे लेने के लिए पटना पहुंचा था और पैसे लेने के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पटना पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित गंगा घाट के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने पहले आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोप है कि रवीश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Patna Police 1 2 22Scope News

Patna Police 2 2 22Scope News

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवीश के पैर में गोली लग गई

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवीश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उससे पूछताछ के बाद बंटी यादव हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

Patna Police 3 2 22Scope News

Patna Police 4 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...