GK मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम व देशभर में 39वां स्थान

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ इंडिपेंडेंट स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार के सभी निजी स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के निजी विद्यालयों में 39वीं रैंक हासिल की है।

इस उपलब्धि से पूरे पूर्वी चंपारण और बिहार में खुशी का माहौल है

इस उपलब्धि से पूरे पूर्वी चंपारण और बिहार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने इसे सामूहिक प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।

Motihari School 1 22Scope News

यह उपलब्धि केवल GK मेमोरियल स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण और बिहार के लिए गर्व का विषय है – निदेशक अमरेंद्र प्रताप

विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र प्रताप ने कहा कि यह उपलब्धि केवल जीके मेमोरियल स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण और बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम बेहतर करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यालय में अनुशासन, नवाचार, आधुनिक शिक्षण पद्धति और नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया जाता है।

Motihari School 2 22Scope News

ऐसे प्रतिष्ठित मूल्यांकन में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है

आईडीआईआरएफ स्कूल रैंकिंग केवल परीक्षा परिणाम के आधार पर नहीं होती, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया, नवाचार, अधोसंरचना, सुशासन, विद्यार्थियों के समग्र विकास और संस्थागत उत्कृष्टता जैसे अनेक मानकों पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित मूल्यांकन में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Motihari School 4 22Scope News

Motihari School 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ की होगी शुरुआत, शिक्षा विभाग व 7 स्वयं सेवी संस्थानों के साथ हुआ MoU

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Reliance Foundation SheConnects: रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन की नई पहल...

Reliance Foundation SheConnects: 'शी-कनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर: इंडिया' के पहले चरण के लिए छह गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को चुना गया है। यह रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: मुफ्त इलाज, चश्मा और ऑपरेशन… आखिर...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: ONGC CBM एसेट, बोकारो ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में आंखों की मुफ्त...

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...