ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में पटना के छात्र व छात्रा ने स्कूल व कॉलेज वर्ग में हासिल किया शीर्ष स्थान

पटना : ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता ACAD QUAD के मई 2026 माह के परिणामों में डॉन बॉस्को अकादमी पटना के धैर्य पांडेय ने स्कूल वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पुनः प्राप्त किया है, जबकि सेंट माइकल्स हाई स्कूल पटना की श्रद्धा श्री ने कॉलेज वर्ग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वहीं, अहमदाबाद के धीरेंद्र त्रिपाठी और बेंगलुरु के हरीश कामथ ने क्रमशः सीनियर और ग्लोबल वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

स्कूल वर्ग में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय पोखरैरा मुजफ्फरपुर के निर्भय राज और अभिषेक कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया

स्कूल वर्ग में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय पोखरैरा मुजफ्फरपुर के निर्भय राज और अभिषेक कुमार ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज वर्ग में आईजीआईएमएस,पटना के सोहम सार्थक सिन्हा और एनआईटी मणिपुर के ओम कुमार झा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में त्रिशूर (केरल) के जैकब ब्रह्मकुलम दूसरे स्थान पर रहे। जबकि चेन्नई के एन रंगास्वामी तीसरे स्थान पर रहे। ग्लोबल वर्ग में सिकंदराबाद के समित कल्लियनपुर व चेन्नई के रामकी कृष्णन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ACAD QUAD चार अलग-अलग दैनिक प्रतियोगिताओं का एक समुच्चय है, जो पूरे वर्ष crypticsingh.com पर आयोजित किया जाता है

ACAD QUAD चार अलग-अलग दैनिक प्रतियोगिताओं का एक समुच्चय है, जो पूरे वर्ष crypticsingh.com पर आयोजित किया जाता है। हालांकि इसकी प्रतिस्पर्धात्मक अवधि प्रत्येक वर्ष एक फरवरी से 31 अक्टूबर तक रहती है। इस प्रतियोगिता के चार वर्ग हैं स्कूल, कॉलेज, सीनियर और ग्लोबल। पहले दो वर्ग क्रमशः स्कूली और महाविद्यालयी छात्रों के लिए हैं। ACAD सीनियर 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए है, जबकि ACAD ग्लोबल दुनिया के किसी भी हिस्से में रहने वाले इच्छुक प्रतिभागियों के लिए खुला है। प्रतियोगिता के किसी भी चरण में भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क है। प्रतिभागी वेबसाइट पर पंजीकरण कर पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं और प्रतिदिन इस बौद्धिक खेल में हिस्सा ले सकते हैं। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक सरप्राइज उपहार भी प्रदान किए जाते हैं।

यह भी पढ़े : ACAD Quad-2025 अप्रैल परिणाम : IIT दिल्ली के अर्णव और बीसीएम आर्या की अनहद चमके

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से पुनः शुरू होगा वाहनों का...

भागलपुर : भागलपुर के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में भागलपुर के समीक्षा भवन...

बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन, वृत्तचित्र प्रदर्शन, व्याख्यान...

पटना : भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) क्षेत्रीय कार्यालय पटना द्वारा पांच जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बापू टावर पटना...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड : निजी अस्पताल दर्दनाक हादसे मामले में 3 कर्मी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के निजी हॉस्पिटल दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिला के...

Car Number Fraud Case: बाइक का नंबर लगाकर चला रहा था...

रांची में फाइनेंस कंपनी के डर से कार पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया। जांच...

JTET Crisis: झारखंड के 25 हजार शिक्षकों पर संकट, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र...

झारखंड में करीब 25 हजार शिक्षकों के जेटेट आवेदन प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मान्यता और तकनीकी त्रुटियों के कारण अटके हैं। समय रहते समाधान नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img