इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद में लाठी-ईंट से हत्या, 3 गिरफ्तार

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक कुएं से बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद के कारण की गई थी। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमामगंज एसडीपीओ धीरज कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि मृतका की पहचान मुसनटांड़ गांव निवासी मुंगेसर यादव की 35 वर्षीय पुत्रवधू सुनीता देवी के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद उसकी पहचान की थी।

पुलिस ने इस मामले में उदय, बंधु व संतोष को गिरफ्तार किया है

जांच के दौरान पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए बताया कि गांव के ही चार लोगों ने मिलकर सुनीता देवी की लाठी और ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने की नीयत से उसे बधार स्थित कुएं में फेंक दिया गया। वहीं, वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे को पास की झाड़ियों में छिपा दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में उदय कुमार, बंधु कुमार और मृतका के भतीजे संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

Gaya Police 1 7 22Scope News

हत्या की साजिश में कुल 4 लोग शामिल थे – पुलिस

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश में कुल चार लोग शामिल थे, जबकि एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग और भूमि विवाद दोनों कारण सामने आए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Gaya Police 2 6 22Scope News

यह भी पढ़े : फरार हत्यारोपी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, लखौरा में घर की हुई कुर्की

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Social Media पर हथियार लहराने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 130...

पटना : राज्यभर में अपराधियों को दबोचने का व्यापक अभियान तेजी पुलिस ने चला रखा है। इसमें जो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में नहीं...

जिला भू-अर्जन कार्यालय का DM ने किया औचक निरीक्षण

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज जिला भू-अर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी...

बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराया, DM...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। कटरा, औराई और गायघाट के निचले इलाकों...