मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है भारतीय रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब राज्य के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिक, सुरक्षित व यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे निरंतर आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित हो रही है। रेलवे अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास केवल भवनों के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की एक व्यापक पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

CM PM 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा- भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर स्थित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का भी आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया गया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी व स्थानीय विकास को और अधिक बल मिलेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री के प्रति बिहारवासियों की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेलवे अवसंरचना के विकास को आगे भी नई गति मिलती रहेगी और राज्य के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

CM PM 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- AI के क्षेत्र में बिहार ने बढ़ाया ऐतिहासिक कदम, सुशासन व नवाचार को मिलेगी नई गति

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...