अमृत भारत स्टेशन योजना : अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के पूर्ण विकास परियोजना का हुआ शिलान्यास

औरंगाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। साथ ही पीएम मोदी ने बिहार के 49 रेलवे स्टेशनों का आधारशिला रखी। इन स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 2584 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस दौरान, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। 450 से ज्यादा रेलवे स्टेशन राज्यों के और करीब 20 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत औरंगाबाद जिले की अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन के पूर्ण विकास परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस स्टेशन का पूर्ण विकास 13 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा और यहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं और रेल सुविधाएं काफी हद तक बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के तीन स्टेशनों अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू का चयन किया गया है।

दीनानाथ मौआर का रिपोर्ट

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...