Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे में 18 लोगों पर हमला, 5 की हालत गंभीर

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया, प्रशासन अलर्ट पर है।


Dhanbad Dog Attack धनबाद: जिले के निरसा क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में आतंक मचा दिया। कुत्ते ने 18 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया है। लगातार हो रहे हमलों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं।

Dhanbad Dog Attack: चेहरे और जबड़े पर गंभीर हमले, कई लोगों को लगे दर्जनों टांके

घायलों में चापापुर कोलियरी निवासी 55 वर्षीय महावीर यादव के सिर और जांघ पर गंभीर जख्म हैं। एक अन्य बुजुर्ग के सिर और जांघ पर 19 से अधिक टांके लगाने पड़े। भलकुरिया की 70 वर्षीय चपला दासी का जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि उदयपुर की सूबा गोरोई के जबड़े के साथ जीभ तक कुत्ते ने काट दी। दोनों महिलाओं को भी 10 से अधिक टांके लगाने पड़े हैं।


Key Highlights

  • निरसा के 10 गांवों में पागल कुत्ते का आतंक।

  • 24 घंटे में 18 लोगों पर हमला, 5 की हालत गंभीर।

  • कई घायलों के चेहरे, जबड़े और जांघ पर गंभीर चोटें, एसएनएमएमसीएच रेफर।

  • डॉग रेस्क्यू टीम दो दिन से कुत्ते को पकड़ने में नाकाम।

  • पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग को प्रशासन ने अलर्ट पर रखा।


Dhanbad Dog Attack: 10 गांवों में मचाया आतंक

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम कुत्ते ने सबसे पहले बरडांग गांव में कमल रोहिदास और दयामय कुंभकार पर हमला किया। इसके बाद ढांगासाल में पिंटू सिंह को घायल किया। फिर रांगामाटी पहुंचकर कुरेशा बीवी, आहीर अंसारी और कालीचरण मलिक सहित कई लोगों को काट लिया। इसके बाद बागान, उदयपुर, कुसुमकनाली, भलकुरिया और सिंदरी कॉलोनी समेत अन्य गांवों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया।

Dhanbad Dog Attack: डॉग रेस्क्यू टीम को नहीं मिली सफलता

धनबाद नगर निगम की डॉग रेस्क्यू टीम शुक्रवार और शनिवार को लगातार कुत्ते को पकड़ने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुत्ता एक गांव से दूसरे गांव भाग रहा है और मौका मिलते ही लोगों पर हमला कर रहा है।

Dhanbad Dog Attack: प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग को किया गया सक्रिय

निरसा के बीडीओ इंद्रलाल ओहदार ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और एंटी रेबीज उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।

Patna Flood Alert: पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान...

 पटना में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई घाटों पर आवागमन बंद है। मुख्यमंत्री ने गंगा का निरीक्षण...

Bihar Flood Alert: 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहराया, सोन...

बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन के उफान से 13 जिलों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए...

Jewellers Shop Loot: पाकुड़ में Jewellers Shop में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश...

पाकुड़ के मंदिर टोला में तीन नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की। फायरिंग में दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा। 20 से 25...