Jharkhand Weather Update: अगले दो दिन झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई जिलों में IMD की चेतावनी

 झारखंड में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। रांची समेत कई इलाकों में जलजमाव, वज्रपात से पांच लोगों की मौत।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है।

Jharkhand Weather Update
Jharkhand Weather Update

Jharkhand Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

20 जुलाई को हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, चतरा और लातेहार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं 21 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और लातेहार जिलों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 25 जुलाई के बीच भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना बनी रहेगी।


Key Highlights

  • रांची समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट।

  • 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना।

  • रांची में दो घंटे की झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलजमाव।

  • राज्य में वज्रपात और हादसों में पांच लोगों की मौत।

  • 22 से 25 जुलाई तक भी अधिकांश जिलों में बारिश जारी रहने का अनुमान।


Jharkhand Weather Update: रांची में दो घंटे की बारिश से कई इलाकों में जलजमाव

रविवार दोपहर राजधानी रांची के कांके रोड, कांके, रातू रोड और बरियातू सहित कई इलाकों में करीब दो घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कांके रोड समेत कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मेन रोड, धुर्वा और डोरंडा जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

एक जून से अब तक रांची में 421.6 मिमी, जमशेदपुर में 328.8 मिमी, डाल्टनगंज में 313.9 मिमी, चाईबासा में 358.9 मिमी और बोकारो में 242.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Jharkhand Weather Update: वज्रपात और हादसों में पांच लोगों की मौत

राज्य में रविवार को वज्रपात और अन्य हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। सरायकेला के नुवागोड़ा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से रोशनी सुरीन और सोनू सरदार (32) की मौत हो गई। पश्चिमी सिंहभूम के चंपुआ थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में किसान मोहन चरण गिरि (55) की भी ठनका गिरने से मौत हो गई।

वहीं बोकारो जिले के गोमिया स्थित तेनुघाट डैम में मछली पकड़ने गए संतोष केवट उर्फ डमडम केवट (34) की डूबने से जान चली गई। गुमला जिले के सिसई प्रखंड में वज्रपात की चपेट में आने से जयंती देवी (56) की भी मौत हो गई।

Jharkhand Weather Update: 24 घंटे में इन इलाकों में हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक 76.8 मिमी बारिश धनबाद के राजदह में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हेंदेगिर में 67.2 मिमी, नवाडीह में 67 मिमी, चाईबासा के जगन्नाथपुर में 65 मिमी, पुटकी में 57.2 मिमी और राजधनवार में 48.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Highlights

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...

Baghmara Employment Talks: सलानपुर माइंस में नियोजन पर बड़ा फैसला, पीयूष...

Baghmara Employment Talks: बाघमारा में BCCL एरिया-4 के तहत चलने वाली सलानपुर कोलियरी की RK आउटसोर्सिंग खदान में विस्थापित लोगों को नौकरी देने की...

Toxic का एक और खंजर: इश्क, जुनून और धोखे की आग...

रांची: Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups का पहला गाना 'तबाही' जहां यश और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहा, वहीं...