Advertisment

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला कंकौल गांव, कई लोग घायल

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और करीब 10 राउंड फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलीबारी और मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार जारी है।

दोनों पक्षों के बीच जमीन की घेराबंदी को लेकर पहले कहासुनी हुई – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन की घेराबंदी (बाउंड्री) को लेकर पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से हथियार निकल आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए अपने-अपने घरों में छिप गए।

Begusarai Firing 1 22Scope News

Begusarai Firing 2 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Begusarai Firing 3 22Scope News

जमीन विवाद को लेकर हिंसा और फायरिंग की घटना हुई है – पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर हिंसा और फायरिंग की घटना हुई है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

Begusarai Firing 5 22Scope News

Begusarai Firing 4 22Scope News

यह भी पढ़े : ‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....