मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिषेक कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 28 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं, जबकि गिरोह से जुड़े 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्षेत्र में एक संगठित गिरोह लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है – SDPO

एसडीपीओ ने बताया कि सेकरगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक संगठित गिरोह लगातार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यह गिरोह चोरी की बाइक के चेचिस नंबर को बदलकर (नया नंबर पंच कर) उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों में बेच देता था। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया।

Motihari Police 1 8 22Scope News

कार्रवाई के दौरान सबसे पहले शिकारगंज थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया

कार्रवाई के दौरान सबसे पहले शिकारगंज थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चिरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान चिरैया थाना क्षेत्र से 21 चोरी की बाइक के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं शिकारगंज थाना क्षेत्र से सात बाइक के साथ चार अन्य चोरों को पकड़ा गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का एक ‘मिडिल मैन’ भी सक्रिय था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरोह का एक ‘मिडिल मैन’ भी सक्रिय था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मिडिल मैन चोरी की बाइक को खपाने और खरीददारों तक पहुंचाने का काम करता था। हालांकि, गिरोह का मास्टरमाइंड अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Motihari Police 2 6 22Scope News

गिरफ्तार सभी आरोपी मुख्य रूप से चोरी की बाइक को बेचने के नेटवर्क का हिस्सा थे – SDPO अभिषेक कुमार

एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी मुख्य रूप से चोरी की बाइक को बेचने के नेटवर्क का हिस्सा थे, जबकि बाइक चोरी कर उसके चेचिस नंबर बदलने वाला मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...