आरआरबी परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रांची से सबौर और राउरकेला से रामगढ़ कैंट के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानें पूरा शेड्यूल।
RRB Exam Special Train रांची:आरआरबी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से सबौर और राउरकेला से रामगढ़ कैंट के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अगस्त महीने में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
RRB Exam Special Train: रांची से सबौर के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त और 17 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7 बजे रांची से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे सबौर (भागलपुर) पहुंचेगी।
वापसी में 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त और 18 से 22 अगस्त तक सुबह 9:50 बजे सबौर से चलेगी और उसी दिन रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।
राउरकेला से रामगढ़ कैंट के लिए भी चलेगी विशेष ट्रेन
रेलवे ने 08183 राउरकेला-रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन घोषित किया है। यह ट्रेन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त और 17 से 21 अगस्त तक रात 8:30 बजे राउरकेला से रवाना होगी और अगले दिन रात 2:15 बजे रामगढ़ कैंट पहुंचेगी।
वापसी में 08184 रामगढ़ कैंट-राउरकेला परीक्षा स्पेशल 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त और 18 से 22 अगस्त तक सुबह 5:15 बजे रामगढ़ कैंट से चलेगी और सुबह 11:30 बजे राउरकेला पहुंचेगी।
Key Highlights:
आरआरबी परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें।
रांची से सबौर और राउरकेला से रामगढ़ कैंट के बीच होगा परिचालन।
3 से 21 अगस्त तक अलग-अलग चरणों में चलेगी विशेष ट्रेनें।
अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय।
ट्रेन के प्रस्थान और आगमन का पूरा शेड्यूल जारी।
RRB Exam Special Train: परीक्षार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे का कहना है कि आरआरबी परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सफर को सुगम बनाने और नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच यात्रा करने वाले परीक्षार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
Highlights



















