World Elephant Day 2026, जामनगर: विश्व हाथी दिवस के मौके पर अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वनतारा ने हाथियों के संरक्षण और कल्याण से जुड़ी अपनी विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की। संस्था के अनुसार, हाथियों की देखभाल, महावतों का प्रशिक्षण, संरक्षण संबंधी ज्ञान के आदान-प्रदान और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। वनतारा के अनुसार, फिलहाल यहां 260 से अधिक एशियाई हाथियों की देखभाल की जा रही है। हाथियों के संरक्षण से जुड़ी इस यात्रा की शुरुआत गौरी के रेस्क्यू से हुई थी।
Highlights



















