अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ को मिला प्रतिष्ठित ‘प्राणी मित्र’ अवार्ड

Desk. अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ (Vantara) को प्रतिष्ठित ‘प्राणी मित्र’ (Prani Mitra) राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह भारत सरकार की ओर से कॉर्पोरेट कैटेगरी में एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान है। यह अवॉर्ड राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट के असाधारण काम को दर्शाता है, जो वनतारा की एक संस्था है और हाथियों के बचाव और देखभाल के लिए कार्य करती है।

‘वनतारा’ को मिला प्रतिष्ठित ‘प्राणी मित्र’ अवार्ड

इस पुरस्कार का मुख्य केंद्र वनतारा में स्थित एलिफेंट केयर सेंटर है, जो 240 से ज्यादा बचाए गए हाथियों के लिए एक आश्रय स्थल है। इस सेंटर में सर्कस से 30 हाथी, लकड़ी उद्योग से 100 से अधिक हाथी और सवारी व सड़क पर भीख मांगने जैसी शोषणकारी प्रथाओं से बचाए गए अन्य हाथी शामिल हैं। विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया जंगल ‘वनतारा’ 998 एकड़ में फैला है, जहां हाथियों को स्वतंत्र रूप से घूमने की आजादी है। वनतारा में हाथियों को विश्व स्तरीय पशु चिकित्सा और देखभाल की सुविधा मिलती है।

वनतारा के सीईओ विवान करानी ने भारत से मिले इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया, और पशु कल्याण के प्रति वनतारा के कमिटमेंट पर जोर दिया। उन्होंने भारत की जैव विविधता की रक्षा करने के अपने मिशन के बारे में बताया, “यह पुरस्कार उन अनगिनत व्यक्तियों की उपलब्धि है, जिन्होंने भारत में पशुओं की रक्षा और देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।”

जानवरों की सेवा हमारा धर्म

विवान करानी ने कहा, ” वनतारा में, जानवरों की सेवा करना केवल एक कर्तव्य नहीं है, बल्कि हमारा धर्म और सेवा है।” कॉर्पोरेट कैटेगरी में ‘प्राणी मित्र’ पुरस्कार, पशु कल्याण के लिए उनके निरंतर योगदान के लिए निगमों और संगठनों को मान्यता देता है, जिसमें संबंधित पहलों के लिए सीएसआर फंडिंग भी शामिल है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...