Advertisment

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर 280 जवान तैनात और बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके रोड पर भारी पुलिस बल तैनात है।


JPSC JSSC Protest रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के मुख्यमंत्री आवास के घेराव की सूचना के बाद बुधवार रात कांके रोड को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। रात करीब 11 बजे मुख्यमंत्री आवास के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस के साथ जैप-1 और जैप-6 के जवानों को भी लगाया गया है। जैप-6 में प्रशिक्षण ले रहे करीब 280 जवानों को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास के आसपास बैरिकेडिंग भी बढ़ा दी गयी है।

हालांकि, छात्रों की ओर से मुख्यमंत्री आवास के घेराव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।


Key Highlights

  • JPSC JSSC आंदोलन को देखते हुए CM आवास की सुरक्षा बढ़ायी गयी

  • कांके रोड पर रात 11 बजे से भारी पुलिस बल तैनात

  • जैप-6 के प्रशिक्षण ले रहे 280 जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया

  • CM आवास की ओर जाने वाली लेन में वाहनों की आवाजाही बंद

  • बैरिकेडिंग बढ़ने से रांची में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ने की आशंका


JPSC JSSC Protest:सीएम आवास की ओर जाने वाली लेन बंद

सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली कांके रोड की लेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गयी है। इस लेन में किसी भी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

दूसरी लेन से आने-जाने वाले वाहनों पर भी पुलिस कड़ी नजर रख रही है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि छात्र आंदोलन के लगातार तेज होने और बड़ी संख्या में छात्रों के रांची पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

JPSC JSSC Protest:बैरिकेडिंग से बढ़ेगा रांची का ट्रैफिक जाम

शहर में अलग-अलग जगह बैरिकेडिंग किये जाने से पहले से ही जाम की समस्या झेल रहे रांची के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था और प्रभावित होने की संभावना है।

फिलहाल कांके रोड से आने वाले वाहनों को सिदो-कान्हू पार्क की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। अब कोबरा सुविधा केंद्र के पास भी बैरिकेडिंग कर दी गयी है। ऐसे में कांके रोड और आसपास के इलाकों में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...

Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...

झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...