रांची में JPSC JSSC परीक्षा अनियमितता के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। 15 अगस्त को तिरंगा मार्च निकलेगा, जबकि सीएम आवास घेराव की खबर को भ्रामक बताया गया।
JPSC JSSC Protest रांची: जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान जेपीएससी जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने आंदोलन की आगे की रणनीति की जानकारी दी।
मंच के प्रतिनिधि रवींद्र पासवान और पीयूष कुमार ने कहा कि जब तक छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को लेकर मंच की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
JPSC JSSC Protest:15 अगस्त को निकलेगा तिरंगा मार्च
मंच ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरंगा मार्च निकाला जायेगा। इसमें रांची के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से छात्र और युवा शामिल होंगे। मंच की ओर से इसे आंदोलन के अगले चरण के रूप में बताया गया है।
इस बीच सोशल मीडिया पर 16 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव किये जाने की चल रही खबर को छात्रों ने पूरी तरह भ्रामक बताया। मंच के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री आवास घेराव का न तो कोई निर्णय लिया गया है और न ही ऐसा कोई आह्वान किया गया है।
Key Highlights
JPSC JSSC परीक्षा अनियमितता के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जारी।
15 अगस्त को रांची में तिरंगा मार्च निकाला जायेगा।
विभिन्न जिलों से छात्र और युवा तिरंगा मार्च में शामिल होंगे।
16 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबर को मंच ने भ्रामक बताया।
10 अगस्त के विधानसभा मार्च के बाद दर्ज प्राथमिकी में निर्दोष छात्रों को परेशान नहीं करने की मांग।
JPSC JSSC Protest:विधानसभा मार्च के बाद दर्ज प्राथमिकी पर उठाये सवाल
छात्रों ने बताया कि 10 अगस्त को विधानसभा मार्च के बाद प्रशासन की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मंच ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में किसी भी निर्दोष छात्र को परेशान नहीं किया जाये।
मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से आंदोलन में शामिल छात्रों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करने की अपील की।
Highlights



















