Advertisment

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनों का बदला Route

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका इंटरसिटी दो घंटे देर से चलेगी।


Train Cancelled रांची: पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस वजह से आधा दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 10 ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जांच लेने की सलाह दी गयी है।

Train Cancelled: राउरकेला-जयनगर और रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द

ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस एक और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस दो और चार अक्तूबर को नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस, वाया मुरी, दो अक्तूबर को रद्द रहेगी। इसके विपरीत ट्रेन संख्या 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस, वाया मुरी, तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और तीन अक्तूबर को रद्द रहेगी।


Key Highlights

  • नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

  • राउरकेला-जयनगर और रांची-गोरखपुर समेत छह ट्रेनें रद्द रहेंगी।

  • 10 ट्रेनों के निर्धारित मार्ग में बदलाव किया गया है।

  • कई ट्रेनें किऊल, मुंगेर और बरौनी के परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

  • रांची-दुमका इंटरसिटी 29 अगस्त तक दो घंटे देर से रवाना होगी।


Train Cancelled: 10 ट्रेनों के बदले मार्ग, इन रूट से चलेंगी ट्रेनें

ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर और एक अक्तूबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर किऊल, मुंगेर और बरौनी होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर और चार अक्तूबर को बरौनी, मुंगेर और किऊल होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 और 29 सितंबर को किऊल, मुंगेर और बरौनी होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर और दो अक्तूबर को बरौनी, मुंगेर और किऊल होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, शेखपुरा, किऊल और झाझा होकर चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22, 25, 27 और 29 सितंबर तथा दो अक्तूबर को झाझा, किऊल, शेखपुरा, बिहार शरीफ और बख्तियारपुर होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस दो, तीन और चार अक्तूबर को खगड़िया, मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा और बंधुआ होकर चलेगी।

Train Cancelled: रांची-दुमका इंटरसिटी दो घंटे देर से चलेगी

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के जसीडीह स्टेशन पर ट्रेनों की बंचिंग और प्लेटफॉर्म परिवर्तन से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार ट्रेन 29 अगस्त 2026 तक रांची स्टेशन से निर्धारित समय के बजाय दो घंटे विलंब से रवाना होगी। यात्रियों से अपील की गयी है कि वे यात्रा से पहले संशोधित समय और ट्रेन के मार्ग की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Highlights

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...