GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। IIT Madras परीक्षा आयोजित करेगा। जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न, नई जानकारी और आवेदन की अंतिम तारीख।
GATE 2027 Registration रांची: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस बार राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा का आयोजन आइआइटी मद्रास की ओर से किया जा रहा है। देश के अधिकांश आइआइटी में मास्टर कोर्स में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियों में नौकरी का अवसर पाने के लिए GATE स्कोर महत्वपूर्ण माना जाता है।
GATE 2027 में कुल 30 टेस्ट पेपर शामिल होंगे। अभ्यर्थी इनमें से एक या अधिकतम दो पेपर का चयन कर सकेंगे। परीक्षा का स्कोर परिणाम जारी होने की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा।
GATE 2027 Registration: कौन दे सकता है GATE 2027
इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गयी पात्रता शर्तों और विषयवार आवश्यकताओं की जांच कर लेनी चाहिए।
GATE 2027 Registration: तीन घंटे की होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
GATE 2027 तीन घंटे की कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। प्रश्नपत्र में जनरल एप्टीट्यूड के साथ अभ्यर्थी की ओर से चुने गये विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन, मल्टीपल सेलेक्ट क्वेश्चन और न्यूमेरिकल आंसर टाइप प्रश्न शामिल होंगे। पेपर के विस्तृत पैटर्न और अंक विभाजन की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गयी है।
GATE 2027 Registration: Robotics and Automation नया टेस्ट पेपर
GATE 2027 में इस बार पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। छात्रों को सलाह दी गयी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित पाठ्यक्रम को ध्यान से देखें।
परीक्षा में Robotics and Automation को नए टेस्ट पेपर के रूप में जोड़ा गया है। इसके अलावा अन्य विषयों के संशोधित सिलेबस और परीक्षा से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
Key Highlights
GATE 2027 की आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू।
परीक्षा का आयोजन IIT Madras करेगा।
कुल 30 टेस्ट पेपर उपलब्ध होंगे, अभ्यर्थी अधिकतम दो पेपर चुन सकते हैं।
Robotics and Automation को नया टेस्ट पेपर बनाया गया है।
आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 है।
GATE 2027 Registration: आवेदन की अंतिम तारीख
GATE 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है। आवेदन के लिए इस बार DigiLocker पर अकाउंट होना अनिवार्य बताया गया है। अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गयी है।
GATE 2027 से क्या मिलेगा लाभ
- IIT, IISc और अन्य शीर्ष संस्थानों में मास्टर तथा पीएचडी में प्रवेश का अवसर।
कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भर्ती के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल।
IOCL, ONGC, BHEL, NTPC और HPCL जैसी कंपनियों में अवसर पाने का रास्ता।
MTech के दौरान सरकारी छात्रवृत्ति या स्टाइपेंड मिलने का अवसर।
GATE स्कोर परिणाम की तारीख से तीन वर्ष तक मान्य रहेगा।


















