Jharkhand Railway: हटिया-बानो के बीच पहली बार चलेगी Unreserved Special Train, 1 सितंबर से रोजाना 91 ट्रिप

 दक्षिण-पूर्व रेलवे हटिया-बानो के बीच 1 सितंबर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 30 नवंबर तक रोजाना ट्रेन चलेगी, किराया सिर्फ 65 रुपये होगा।


Jharkhand Railway रांची: दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 08631 और 08632 का परिचालन 1 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना किया जाएगा। इस अवधि में ट्रेन कुल 91 ट्रिप लगाएगी।

पहले 1 से 30 सितंबर तक संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रेन का परिचालन अनारक्षित स्पेशल के रूप में होगा। इसके बाद 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक यही ट्रेन पूजा स्पेशल के रूप में चलेगी। हटिया से बानो के बीच ट्रेन का किराया 65 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले रांची से बानो तक बस का किराया करीब 240 से 250 रुपये है।

Jharkhand Railway:सुबह हटिया से खुलेगी ट्रेन, 11:30 बजे पहुंचेगी बानो

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08631 हटिया-बानो अनारक्षित स्पेशल हटिया स्टेशन से सुबह 9:15 बजे रवाना होगी और 11:30 बजे बानो पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन बालसिरिंग, लोदमा, कर्रा, गोविंदपुर रोड, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा और महाबुआंग स्टेशनों पर रुकेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08632 बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल शाम 4:30 बजे बानो से रवाना होगी और रात 7 बजे हटिया पहुंचेगी। ट्रेन के दोनों ओर से परिचालन के कारण बानो, कर्रा, तोरपा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को रोजाना आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Jharkhand Railway:हटिया-बानो ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

स्टेशनहटिया से बानो ट्रेन 08631बानो से हटिया ट्रेन 08632
हटियासुबह 9:15 बजे प्रस्थानशाम 7:00 बजे आगमन
बालसिरिंगसुबह 9:30 बजेशाम 6:10 बजे
लोदमासुबह 9:41 बजेशाम 5:58 बजे
कर्रासुबह 9:53 बजेशाम 5:43 बजे
गोविंदपुर रोडसुबह 10:06 बजेशाम 5:30 बजे
बकसपुरसुबह 10:20 बजेशाम 5:16 बजे
पोकलासुबह 10:30 बजेशाम 5:08 बजे
पकरासुबह 10:38 बजेशाम 5:00 बजे
कुरकुरासुबह 10:48 बजेशाम 4:50 बजे
महाबुआंगसुबह 11:00 बजेशाम 4:40 बजे
बानोसुबह 11:30 बजे आगमनशाम 4:30 बजे प्रस्थान


Key Highlights

  1. हटिया-बानो-हटिया के बीच पहली बार चलेगी इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन।

  2. 1 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना होगा परिचालन।

  3. ट्रेन कुल 91 ट्रिप लगाएगी।

  4. हटिया से बानो तक अनारक्षित टिकट का किराया सिर्फ 65 रुपये होगा।

  5. 1 अक्तूबर से 30 नवंबर तक यही ट्रेन पूजा स्पेशल के रूप में चलेगी।


Jharkhand Railway:छह सामान्य श्रेणी के कोच, ग्रामीण यात्रियों को बड़ी राहत

अनारक्षित स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआरडी कोच और छह सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे ग्रामीण इलाकों से रांची और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को कम किराये में रेल सेवा उपलब्ध होगी।

डीआरएम करुणानिधि सिंह ने कहा कि हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने भी इस निर्णय के लिए रांची मंडल के डीआरएम और दक्षिण-पूर्व रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि हटिया से बानो के बीच नियमित अनारक्षित ट्रेन की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता थी। यात्रियों की मांग और क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए रेलवे की यह सकारात्मक पहल है।

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...