India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास बिना परीक्षा बन सकते हैं डाक सेवक

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से 21 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।


India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती में ब्रांच पोस्टमास्टर BPM, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ABPM और डाक सेवक के पद शामिल हैं। इस भर्ती के तहत 25 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। पदों की सटीक संख्या जल्द जारी की जाएगी।

भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त से 19 सितंबर तक चलेगी। आवेदन और फीस भुगतान 2 सितंबर से 21 सितंबर तक किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को आवेदन के साथ शैक्षणिक या अन्य दस्तावेज अपलोड नहीं करने होंगे। केवल हाल की फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट India Post है।

India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

GDS भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और PWBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी। PWBD उम्मीदवारों को ओबीसी वर्ग में 13 वर्ष और SC तथा ST वर्ग में 15 वर्ष तक की छूट मिलेगी। EWS उम्मीदवारों को उम्र सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी।

उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित स्थानीय भाषा को 10वीं कक्षा तक पढ़ा होना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने और साइकिल चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है, जबकि निर्धारित आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गयी है। एक उम्मीदवार केवल एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। डुप्लीकेट आवेदन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

India Post GDS Recruitment 2026: BPM, ABPM और डाक सेवक का क्या होगा काम

BPM यानी ब्रांच पोस्टमास्टर को शाखा डाकघर का काम संभालना होगा। इसमें डाक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक यानी IPPB की सेवाएं संचालित करना, ग्राहकों को जानकारी देना और डाक वितरण की निगरानी शामिल है। BPM को शाखा डाकघर के लिए परिसर की व्यवस्था खुद करनी होगी।

ABPM को डाक टिकट और स्टेशनरी बेचने, घर-घर डाक पहुंचाने, IPPB से जुड़े लेनदेन और BPM की सहायता जैसे काम करने होंगे। ABPM को संबंधित पोस्ट ऑफिस के डिलीवरी क्षेत्र में रहना होगा।

डाक सेवक को पोस्ट, सॉर्टिंग और डिलीवरी सेंटर पर डाक, पार्सल और मेल बैग पहुंचाने होंगे। इसके अलावा कार्यालय के अन्य काम, मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े कार्य भी सौंपे जा सकते हैं।

GDS के पद पर रोजाना करीब 4 से 5 घंटे काम करना होगा। 65 वर्ष की उम्र के बाद सेवा नहीं ली जा सकती। उम्मीदवार के पास स्वयं और परिवार की आजीविका के लिए आय का कोई अन्य साधन होना भी जरूरी है।

India Post GDS Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 10वीं के अंकों से होगा चयन

GDS भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को 15 दिन के भीतर संबंधित यूनिट कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।

वेतन की बात करें तो BPM को 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक और ABPM तथा डाक सेवक को 10,000 रुपये से 24,470 रुपये तक का पारिश्रमिक मिलेगा।

चयन प्रक्रिया एवं वेतनमान

  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) कराना होगा।

  • वेतन (TRCA):

    • BPM: ₹12,000 से ₹29,380

    • ABPM / डाक सेवक: ₹10,000 से ₹24,470

    • आवेदन शुल्क एवं प्रक्रिया

    • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है। उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल हाल का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं।

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...

Police Station CCTV: Jharkhand HC सख्त, DGP को अवमानना नोटिस; थानों...

 तरुण महतो की पुलिस हिरासत में पिटाई मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने DGP को अवमानना नोटिस जारी किया है। सभी थानों में 4 सप्ताह...