ग्रामीण डाक सेवक के लिए बंपर भर्ती, देखें कैसे और कब करें आवेदन

ग्रामीण डाक सेवक के लिए बंपर भर्ती

Ranchi– ग्रामीण डाक सेवक के लिए बंपर भर्ती-

पोस्ट ऑफिस में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है.

पोस्ट ऑफ इंडिया (Post Office India) ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कई भर्तियां (India Post GDS Recruitment 2022) निकाली हैं.

करीब 38926 पदों पर देश के अलग-अलग जगहों के लिए ये भर्ती की जाएगी.

इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

आखिरी तारीख 5 जून 2022 है.

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कैंडीडेट का 10वीं पास होना अनिवार्य है.

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं.

छात्रों का चयन ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक (Dak Sewak) के रूप में होगा.

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि

इन पदों पर चयन करने के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी.

बल्कि एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

Gramin Dak Sevak Bharti 2022 वैकेंसी जानकरी

ग्रामीण डाक सेवक पद
जनरल- 17,198 पद
ओबीसी- 7,369 पद
ईडब्ल्यूएस- 3,867 पद
एससी- 5,573 पद
एसटी- 3,843 पद
पीडब्ल्यूडी- 1,076 पद

कुल पद- 38,925

सैलरी
ब्रांच पोस्टमास्टर- 12,000 रुपये
असिस्टेंट पोस्टमास्टर/ डाक सेवक- 10,000 रुपये

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मैथ्स और इंग्लिश (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में 10 वीं कक्षा का सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन पास सर्टिफिकेट होना चाहिए.

जीडीएस की सभी कैटेगरी के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए.

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी भी लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र सीमा- 18 वर्ष
अधिकतम उम्र सीमा- 40 वर्ष

सेलेक्शन प्रोसेस

योग्यता के सभी पैमानों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के माध्यम से होगा.

अन्य कोई परीक्षा नहीं ली जाएगी.

एप्लीकेशन फीस
जनरल कैटेगरी के सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी

जबकि अन्य कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं तय की गई.

India Post GDS Recruitment 2022 ऐसे करें अप्लाई

  • – सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • – वेबसाइट पर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें
  • – मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें
  • – डिटेल सबमिट करने के बाद पेमेंट करें और पेंमेंट स्लिप को सेव कर के रख लें
  • – सभी स्कैन की गई कॉपियों को अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें
  • – फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.                                                                                                 रिपोर्ट-हेमंत 
  • बिहार में निकली प्रधानाध्‍यापक के पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये है लिंक

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...