IBPS ने RRB में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर के 13,706 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें।
IBPS RRB Recruitment 2026 रांची: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS ने देश के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस सीआरपी आरआरबी-XV के तहत होगी।
भर्ती के माध्यम से देश के 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज और ऑफिसर स्केल-I, II और III के पद भरे जायेंगे। योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
किस पद पर कितनी वैकेंसी
IBPS RRB भर्ती में कुल 13,706 पद निर्धारित किये गये हैं।
- ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज: 8,183 पद
- ऑफिसर स्केल-I: 4,256 पद
- ऑफिसर स्केल-II: 1,047 पद
- ऑफिसर स्केल-III: 220 पद
क्षेत्रवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी IBPS की ओर से जारी अधिसूचना में दी गयी है।
IBPS RRB Recruitment 2026: योग्यता और Age Limit क्या है
ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
ऑफिसर स्केल-I के लिए स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर पर काम करने की दक्षता और स्थानीय भाषा की जानकारी जरूरी है। ऑफिसर स्केल-II और III के लिए पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव निर्धारित है। इसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देखी जा सकती है।
आयु सीमा की बात करें तो ऑफिस असिस्टेंट के लिए 18 से 28 वर्ष, ऑफिसर स्केल-I के लिए 18 से 30 वर्ष, ऑफिसर स्केल-II के लिए 21 से 32 वर्ष और ऑफिसर स्केल-III के लिए 21 से 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
Key Highlights
- IBPS RRB में कुल 13,706 पदों पर भर्ती निकली है।
- ऑफिस असिस्टेंट के सबसे अधिक 8,183 पद हैं।
- भर्ती देश के 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए होगी।
- आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है।
- चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
IBPS RRB Recruitment 2026: परीक्षा और आवेदन शुल्क की जानकारी
उम्मीदवारों का चयन IBPS की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जायेगा। अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग हो सकती है। इसकी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी गयी है।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित है।
आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत नियम और पदवार योग्यता के लिए CRP RRB-XV आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।


















