Jharkhand Weather Alert: 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, दो लोगों की मौत

 झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वज्रपात से दो लोगों की मौत हुई।


Jharkhand Weather Alert रांची. उत्तर प्रदेश से वापस लौट रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की है। मंगलवार को रांची में भी छिटपुट बारिश हुई।

Jharkhand Weather Alert: आज 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 सितंबर को रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रांची समेत राज्य के कई अन्य हिस्सों में आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

Jharkhand Weather Alert: 10 सितंबर को छह और 11 को चार जिलों में भारी बारिश

10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में वज्रपात और तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। वहीं 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की जरूरत है।


Key Highlights

  1. झारखंड में 12 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना।
  2. 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट।
  3. 10 सितंबर को रांची समेत सात जिलों में तेज हवा और भारी बारिश की चेतावनी।
  4. 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना।
  5. सिमडेगा और रामगढ़ में वज्रपात से दो लोगों की मौत।

Jharkhand Weather Alert: वज्रपात से सिमडेगा और रामगढ़ में दो की मौत

राज्य में मौसम के बदलते मिजाज के बीच मंगलवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड के कछुपानी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से सुनीता डुंगडुंग 45 वर्ष की मौत हो गयी।

वहीं रामगढ़ जिले के बलसगरा कठरेहवा निवासी नरेश महतो 50 वर्ष की भी वज्रपात से मौत हो गयी। बताया गया कि हादसे के समय नरेश मवेशी चरा रहा था।

Jharkhand Weather Alert: रांची में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश

मंगलवार को रांची में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाये रहने और रुक रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...

JSSC CGL 2023: हाईकोर्ट ने 99 अधिकारियों को राहत दी, नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 से नियुक्त 99 अधिकारियों को राहत देते हुए हटाने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी।...

JSSC Recruitment Scam: 12 से 25 लाख में पास कराने का...

 JSSC परीक्षा घोटाले की CID जांच में अभ्यर्थियों से 12 से 25 लाख रुपये लेकर पास कराने के दावे सामने आये हैं। 1932 सफल...