रांची रेलवे स्टेशन के साउथ टर्मिनल का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। 443 करोड़ की परियोजना के तहत दिसंबर तक सुविधा शुरू होने की तैयारी है।
Ranchi Railway Station रांची: रांची रेलवे स्टेशन जल्द ही नये और आधुनिक स्वरूप में नजर आयेगा। स्टेशन के साउथ साइड का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। रेलवे की तैयारी है कि दिसंबर तक यात्रियों को नये टर्मिनल की सुविधा मिल जाये।
Ranchi Railway Station:443 करोड़ रुपये से हो रहा स्टेशन का कायाकल्प
रांची रेलवे स्टेशन के नॉर्थ और साउथ दोनों हिस्सों का करीब 443 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। साउथ साइड शुरू होने के बाद यात्रियों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
Ranchi Railway Station:G-2 बिल्डिंग में बनेगा Commercial Space
नवनिर्मित G-2 बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर को मॉल और एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक कमर्शियल स्पेस के रूप में विकसित किया जायेगा। रेलवे इसे किसी डेवलपर या फर्म को 12 साल की लीज पर देने की तैयारी में है।
Key Highlights
- साउथ साइड का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा।
- दिसंबर तक नया टर्मिनल शुरू करने की तैयारी।
- स्टेशन के पुनर्विकास पर 443 करोड़ रुपये खर्च।
- G-2 बिल्डिंग में आधुनिक कमर्शियल स्पेस बनेगा।
- कमर्शियल स्पेस 12 साल की लीज पर देने की तैयारी।
Ranchi Railway Station:साउथ टर्मिनल के बाद नॉर्थ गेट पर बढ़ेगा काम
साउथ साइड से आवागमन शुरू होने के बाद नॉर्थ गेट के पुनर्विकास का काम भी तेज किया जायेगा। रेलवे का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी विकसित करना है।


















