Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश लेनदेन पर असर

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश लेनदेन प्रभावित हो सकता है।


Bank Strike 2026 : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वाणिज्यिक, क्षेत्रीय ग्रामीण और निजी बैंक भी इसमें शामिल होंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गयीं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गयी है।

Bank Strike 2026:सितंबर में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद

हड़ताल और नियमित छुट्टियों के कारण सितंबर के बचे दिनों में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 11 सितंबर की हड़ताल के अलावा शनिवार, रविवार और 22 सितंबर की कर्मा पूजा की छुट्टी शामिल है।

Bank Strike 2026:पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत कई मांगें

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, पीएलआई में समानता और लंबित मांगों का समाधान शामिल है। 8 और 9 सितंबर की वार्ता विफल रहने के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने रांची में बैठक कर रणनीति तय की।


Key Highlights

  • 11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल।
  • 28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल।
  • सितंबर में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • Digital Banking सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना।
  • 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।

Digital Banking Services रहेंगी उपलब्ध

एआईबीओसी के राज्य सचिव प्रकाश उरांव के अनुसार इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि शाखाओं के बंद रहने से नकदी कारोबार प्रभावित हो सकता है।

रांची में करीब 5,000 और पूरे झारखंड में लगभग 30,000 बैंककर्मी और अधिकारी हड़ताल पर रहने की बात कही गयी है।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...