Bank Strike News सरकारी बैंक चार दिन रहेंगे बंद, Five Day Work Week की मांग पर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

Bank Strike News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया, 24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंक बंद।


Bank Strike News : बैंक उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। सरकारी बैंकों में कामकाज से जुड़े लोगों को अगले चार दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मियों की हड़ताल और लगातार अवकाश के कारण 24 जनवरी से 27 जनवरी तक बैंक बंद रहेंगे।

Bank Strike News :27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को एक दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों के करीब आठ लाख कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे।

• 27 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल

• पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

• 24 से 27 जनवरी तक लगातार चार दिन बैंक बंद

• करीब आठ लाख बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल

• ऑनलाइन सेवाएं जारी रहने की संभावना


Bank Strike News :चार दिन लगातार क्यों बंद रहेंगे बैंक

यूनियन नेताओं प्रकाश उरांव और एमएल सिंह ने बताया कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। वर्तमान में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंकों में छुट्टी रहती है। इस महीने 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को बैंक हड़ताल के कारण बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे।

Bank Strike News :ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहने से चेक क्लियरेंस, नकद निकासी, शाखाओं से जुड़े अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और डिजिटल ट्रांजेक्शन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की संभावना है। बैंक यूनियनों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...