Advertisment

रैयतों ने किया भौरा फेज-4 को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का आह्वान

झरिया: मुआवजा और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर झरिया भौरा क्षेत्र के रैयतों ने भौरा फेज-4 को अनिश्चित काल के लिए बंद करने का आह्वान किया है। रैयतों का कहना हैं कि बीसीसीएल और इसकी आउटसोर्सिंग कंपनी मनमर्जी तरीके से खनन रही है। रैयतों को न तो मुआवजा दिया गया और न ही सुचारु रुप से  विस्थापित किया गया।

रैयतों का कहना है कि सड़क के अभाव में रैयतों को आने-जाने में कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी ने पक्की सड़क के निर्माण का वादा किया था। मजबूर होकर रैयत एवं स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। जब तक बीसीसीएल प्रबंधन रैयतों की मांग को पूरा नहीं करती है तब तक बंद जारी रहेगी।

रिपोर्टः-अनिल

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...