Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध खदान में CISF की कार्रवाई से हड़कंप

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़ लिया। घटना 5 अक्टूबर की तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। CISF जवानों को देखकर वाहन चालक हाइवा लेकर भागने लगे। टीम ने पीछा किया, जिसके बाद ओझा टांड़ गांव के पास सभी पांच हाइवा को छोड़कर चालक फरार हो गए।

CISF ने पीछा कर पांचों हाइवा को पकड़ा

जानकारी के अनुसार, मगध परियोजना की खदान से पांच हाइवा ओवरलोड कोयला लेकर बाहर निकल रहे थे। CISF जवानों ने जब वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहनों को लेकर भागने लगे। CISF टीम ने पीछा करते हुए ओझा टांड़ गांव के पास वाहनों को घेर लिया। हालांकि, चालक मौके का फायदा उठाकर हाइवा छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद CISF CCL एनके एवं पिपरवार यूनिट के कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। AC/Exe सुभाष कुमार के नेतृत्व में CISF टीम ने ओझा टोला की ओर से घेराबंदी कर पांचों हाइवा को अपने कब्जे में लिया।

Magadh Mine Raid 1

तीन हाइवा के नंबर मिले, दो की प्लेट गायब

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये वाहन मगध खदान से निकलकर बरवाडीह होते हुए फूलबसिया ओवरब्रिज के रास्ते बालूमाथ और चतरा की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े गए वाहनों में JH02BV-6016, JH02BT-2432 और JH02AX-0108 शामिल हैं। वहीं, दो अन्य हाइवा की नंबर प्लेट हटा दी गई थी या मिटा दी गई थी। इस वजह से उनके पंजीकरण नंबर की पहचान नहीं हो सकी। घटना के बाद वाहनों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। कार्रवाई में CISF, SISF, CCL सिक्योरिटी और CCL प्रबंधन के बीच समन्वय किया जा रहा है।

MMDR Act के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

मामले में MMDR Act के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। कार्रवाई में सहयोग के लिए CISF एनके एवं पिपरवार यूनिट से AC हर्ष लावण्या के नेतृत्व में टीम भी मौके पर पहुंची।

ड्रोन सर्विलांस से भी हो रही निगरानी

मगध क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन और ड्रोन सर्विलांस किया जा रहा है। इससे पहले 3 अक्टूबर को भी मगध क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई थी। CISF और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई के बीच पांच हाइवा पकड़े जाने की घटना से क्षेत्र में कोयला परिवहन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर रात छापेमारी, पुलिस की अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...